नवीन मंडी का किया भूमि पूजन व किसानो के हित मे किए कई फैसले

आष्टा में आज दोपहर बाद मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 65 करोड़ 80 लाख से निर्मित होने वाली नवीन कृषि उपज मंडी का भूमि पूजन कर 11 करोड़ की लागत से बने नए सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया ।।मुख्यमंत्री ने स्थानीय मुखर्जी ग्राउंड पर किसान सम्मलेन को संबोधित करते हुए किसानो के हित में कई घोषणाए ।मुख्य मंत्री के साथ कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन,लोक स्वास्थय मंत्री रुस्तम सिंह,और लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह भी किसान सम्मलेन में उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने 3 नए तालाब निर्माण एव सड़क निर्माण हेतु 37 करोड़ की घोषणाए करते हुए कहा की किसानो को अब फसल के भाव में अंतर होने पर डिफ़रेंस की राशि सीधे उनके खाते में डाल दी जावेगी।वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में जगह-जगह फ्लेक्स ,बेनर लगाये गए थे। मुखर्जी ग्राउंड पर एक विशाल डॉम(पंडाल भी लगाया गया था जहां मुख्य मंत्री ने किसानो को संबोधित किया।

Source : अ.रऊफ खान मो.नं.9893168418

12 + 14 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]